Tranding
Sat, 30 May 2026 05:34 PM

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

कुमारबाग ओपी थाना क्षेत्र के तिरहुतिया टोला चौक पर दो बाईकों के आमने सामने के टक्कर में एक 62 वर्षीय वृद्ध रोगी की मौत हो गई। संवाददाता को घटना के संबंध में पता चला है कि मृतक की पहचान,गोपालपुर थाना क्षेत्र के छरदेवाली गांव निवासी,सुजान मियां,उम्र 62 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिलने पर,घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए बेतिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। कुमारबग ओ पी थानाअध्यक्ष,अनुज कुमार पांडे ने संवाददाता को बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है,मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद ठोकर मारने वाला बाइक चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया।मृतक के पुत्र अनीश मियां ने बताया है कि उसके पिता घर से इलाज कराने के लिए बेतिया जा रहे थे,इसी दौरान तुरहटिया टोला चौक पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक सवार ने ठोकर मार दी, मृतक के पुत्र,अनीश मियां ने बताया कि उनके पिता के ठोकर लगने से गिर जाने पर सर में जबरदस्त चोट लगने से घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

Karunakar Ram Tripathi
120

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap