Tranding
Sat, 28 Feb 2026 07:35 PM

जिला प्राक्कलन समिति की बैठक में योजनाओं को धरातल पर उतारने का लिया संकल्प:-- सभापति।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,सर्किट हाउस बेतिया में जिला प्रकालन समिति की बैठक, बिहार राज्य प्रकलन समिति के सभापति सह मनेर के विधायक, भाई विरेंद्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सभापति, भाई वीरेंद्र ने कहा कि जो भी सरकारी योजनाएं हैं, उसे पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ धरातल पर उतारने की दिशा में सभी प्रशासनिक अधिकारी हर संभव सार्थक पहल करें। अपराध और अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने की दिशा में भी पुलिस महकमा पूरी तत्परता से काम करें। सभापति ने संवाददाता से बताया कि जिला के पंचायती राज विभाग,ग्रामीण कार्य विभाग,कृषि विभाग, आपूर्ति विभाग,विद्युत विभाग, पथ निर्माण विभाग,मध्निषेध विभाग समेत अन्य विभागों के मौजूद पदाधिकारियों को बिना भेदभाव के सभी वर्गों का काम करने के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि की शिकायत परअभिलंब कार्रवाई करने समेत अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Karunakar Ram Tripathi
100

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap