Tranding
Sat, 28 Feb 2026 05:09 PM

शादी की नीयत से नाबालिग युवती का अपहरण मामले में दो हुए गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

शादी की नियत से नाबालिग लड़की का अपहरण मामले में, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया,इसके अलावे एक अन्य मामले में एक और अपहर्ता को पुलिस ने धर दबोचा। तीनों गिरफ़्तार आरोपियों को जेल भेजा गया। संवाददाता को इस बात की जानकारी,इंसपेक्टर सह थानाध्यक्ष,अभय कुमार ने दी।उन्होंने आगे बताया कि नाबालिग लड़की की मां के आवेदन के आलोक में कांड दर्ज किया गया था,जिसमे दोअभियुक्त,धीरज कुमार,साकिन,सेनुअरिया व राहुल कुमार,नौतन थाना क्षेत्र के पुरन्दरपुर निवासी को गिरफ्तार किया गया।उल्लेखनीय है कि बिगत 21 दिसम्बर को शाम में उनकी बेटी बगल के खेत मे गई थी,उसी दौरान षड्यंत्र के तहत आरोपियों ने मुंह दबाकर नाबालिग लड़की के बहनोई राहुल कुमार के बाइक पर बिठाकर शादी के नियत से ले भागे।मामले में कुल आठ लोगों को नामजद किया गया,जिसमे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया,अन्य नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है,इनके अलावे एक पूर्व के फरार अपहरण के आरोपी,मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के आईटीआई निवासी, राजेश कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया।छापेमारी दल में एएसआई,सुधांशू शेखर सिंह,प्रशिक्षु दारोगा,राजीव कुमार,राजीव रंजन सहित पुलिस बल शामिल रहे।

Karunakar Ram Tripathi
146

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap