Tranding
Tue, 19 May 2026 10:36 AM

शेरघाटी को मिली नई कमान: एसडीपीओ संदीप कुमार ने संभाला पदभार।

बोले— अपराधियों के लिए नहीं होगी कोई जगह

रिपोर्ट विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

शेरघाटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-1) के रूप में नवपदस्थापित डीएसपी संदीप कुमार ने रविवार को पदभार ग्रहण किया। पद संभालते ही उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अपराध और अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता के सहयोग से कानून-व्यवस्था को और मजबूत करेगी तथा लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।


-एसडीपीओ संदीप कुमार ने शेरघाटी में संभाला पदभार

-अपराध और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

-जनता-पुलिस सहयोग मजबूत करने पर जोर

-NH-19 पर 208 किलो गांजा बरामद मामले का जिक्र

-तस्करी नेटवर्क पर कड़ी नजर रखने का ऐलान

-जनता से बेहतर संवाद और पुलिस-जन सहयोग पर जोर

पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में एसडीपीओ संदीप कुमार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा। उन्होंने कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे, ताकि आम नागरिक बिना डर के अपनी समस्याएं पुलिस तक पहुंचा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस जनता की मित्र है और किसी भी परिस्थिति में लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। पुलिस संवेदनशीलता के साथ काम करेगी

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap