पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी एन0बी0डब्लू0 से सम्बन्धित पांच वारण्टीगण/अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।
धनंजय कुमार शर्मा
बलिया, उत्तर प्रदेश।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक के कुशल नेतृत्व मे थाना उभांव पुलिस टीम ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
बलिया पुलिस बयान के अनुसार दिनांक 07.05.2026 को थाना उभाँव के उ0नि0 मुकेश कुमार मय हमराह हे0का0 प्रेमबहादुर सिंह,का0 अजीत गुप्त,का0 सत्येन्द्र पासवान मय टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग करते हुए मा0न्यायालय जे0एम0 द्वितीय बलिया द्वारा निर्गत एनबीडब्लू मु0नं0 2398/2017 सरकार बनाम उमेश में वारन्टीगण/अभियुक्तगण 1.संदीप वर्मा पुत्र सत्यनारायण निवासी वार्ड नं0 7 कस्बा बेल्थरार रोड थाना उभांव बलिया 2. शिवकुमार पुत्र शिवमुनी निवासी बिचला पोखरा कस्बा बेल्थरा रोड थाना उभांव 3.अनिकेत उर्फ डी0के0 पुत्र स्व0 महेन्द्र 4. अंशु पुत्र शेषनाथ 5.धीरज कुमार पुत्र सुरेन्द्र निवासीगण वार्ड नं0 02 कस्बा बेल्थरा रोड थाना उभांव बलिया के घर पर दविश देकर वारण्ट से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तार वारण्टीगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय बलिया भेज दिया गया।