Tranding
Thu, 14 May 2026 04:07 PM

साइबर ठगी के ₹34,800 पीड़ित को वापस, श्यामदेउरवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस ने सराहनीय तत्परता दिखाते हुए पीड़ित को पूरी धनराशि वापस दिला दी।

जानकारी के अनुसार, सोहनपुर उर्फ सोनकटिया निवासी अब्दुल करीम से ऑनलाइन माध्यम से ₹34,800 की ठगी कर ली गई थी। पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना श्यामदेउरवा साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विधिक प्रक्रिया अपनाई और अथक प्रयासों से ठगी गई पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी।

धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर सूचना दें और सतर्क रहें।

Karunakar Ram Tripathi
25

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap