Tranding
Fri, 27 Mar 2026 02:33 PM

शहरी नल-जल योजना के पानी टंकी से पानी की आपूर्ति में बिजली की व्यवस्था नहीं होना खेदजनक :-- सुरैया

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिला में नल जल योजना में कई खामियों उजागर हो रही है,संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार,कार्य पूरा होने की तयअवधि के अंदर लेकर नई जानकारी सामनेआ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी केअनुसार, जिस कंपनी ने इस कार्य को कॉन्ट्रैक्ट पर लिया,वह केवल तयअवधि पूरा होने तक काम के निष्पादन में इसकी पूर्ण जिम्मेदारी से बचने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही यह भी मामला सामने आया है कि पानी की सप्लाई पूरी तरह बिजली पर निर्भर है,जैसे ही बिजली कटती है,वैसे ही पानी की आपूर्ति भी बंद हो जाती है, ऐसा क्यों?ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब करोड़ों की लागत से पानी की टंकियों का निर्माण किया गया तो बिजली व्यवस्था क्यों नहीं ठीक की गई?बिजलीआपूर्ति की व्यवस्था है, बिजली आपूर्ति बाधित होने पर पानी कीआपूर्ति भी बंद हो जाती है,बिजलीआने का इंतजार किया जाता है।स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि अगर विशेष परिस्थिति में आग लगने की घटना हो जाती है,तो पानी कीआपूर्ति नहीं हो पाएगी,आग बुझाने में सहायता नहीं मिलेगी, लेकिन जब पूरी व्यवस्था बिजली पर निर्भर है,तो बिजली कटने की स्थिति में पानी कहां से मिलेगा?अगर टंकी खाली रहेगी, तो आपातकालीन स्थिति में पानी की उपलब्धता कैसे सुनिश्चित होगी?

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब हर क्षेत्र में पानी की टंकी बनाई गई है,तो उनमें हमेशा पर्याप्त मात्रा में पानी भरा रहना चाहिए,इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए थी, इसके परिसर में जेनरेटर या सोलर सिस्टम भी होनी चाहिए,ताकि किसी भी परिस्थिति में पानी की आपूर्ति बाधित न हो,अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इन गंभीर सवालों पर क्या कदम उठाता पाता है,ताकि आम जनता को सहूलत मिल सके।संवाददाता को विश्वसनीय विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी केअनुसार, हर पानी टंकी पर जनरेटर या सोलरलाइट लगाने की व्यवस्था सरकार के तरफ से दी गई थी,मगर इसके अभिकर्ता के द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया,बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई,जिससे बिजली आपूर्ति ठप होने से पानी की आपूर्ति ठप नही हो सके।

स्थानीय मानवाधिकार सह सामाजिक कार्यकर्ता, सुरैया सहाब ने जनहित में जिला प्रशासन से यह मांग की है कि शहरों में बने पानी टंकी के सफल संचालन हेतु प्रत्येक पानी टंकी के परिसर में जेनरेटेर या सोलर सिस्टम की व्यवस्था की जाए,ताकि बिजली अवरोध होने पर पानी कीआपूर्ति बाधित नहीं हो सके, आम जनता को पानी कीआपूर्ति में किसी तरह की कठिनाई नहीं हो सके।

India khabar
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap