Tranding
Tue, 12 May 2026 02:58 AM

नगर के एक गिफ्ट मंदिर की भूमि बेचने का लगा आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

नगर के छावनी के आमना उर्दू हाई स्कूल के पीछे राम जानकी मंदिर के नाम से गिफ्ट किया गया जमीन को कतिपय लोगों ने आरोप लगाया है, इसमें अनिल कुमार,इंद्रजीत कुमार, गौरव कुमार आदि ने इसको लेकर जिलाअधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। इस मामले में उन लोगों ने संवाददाता को बताया कि संजय शर्मा सुमित यादव सुजीत यादव राजन यादव आदि अज्ञात अपराधियों के साथ लाठी डंडा लेकर जमीन पर आए और बोल के मंदिर के जमीन को आपस में खरीद बिक्री कर ली गई है आप मंदिर के पुजारी है,खेत जोतना, बोना आज से बंद कर दीजिए,जब कि यह जमीन को1956 में ही गणेश प्रसाद ने राम जानकी मंदिर को गिफ्ट किया था। इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने के लिए जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की गई है।नगर क्षेत्र में ऐसे ऐसे भी लोग हैं जो दूसरे के जमीन को हड़प्ते है, नाजायज कब्जा करते हैं, इसके साथ-साथ ही मठ मंदिर ,मस्जिद, गुरुद्वारा की जमीन को भी हड़पने से नहीं बाज आते हैं। ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

India khabar
33

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap