Tranding
Fri, 05 Jun 2026 09:56 PM

मऊ में आजादी के जश्न पर डीएम ने किया ध्वजारोहण:

78वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिखा देशभक्ति का रंग

रिपोर्ट -  आदित्य कुमार पाण्डेय 

मऊ। जनपद में 78वां स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का माहौल बना हुआ है ।कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने ध्वजारोहण किया। इसी के साथ पुलिस अधीक्षक इलमारन ने पुलिस लाइन और मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नगर ने विकास भवन में ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के बाद सभी ने अपने अपने जगह पर उपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति के नारे लगाए।

इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र अपर जिलाधिकारी सत्यप्रीत सिंह और मुख्य राजस्व अधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी मां के नाम से वृक्षारोपण भी किया।कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिले के विभिन्न तहसीलों पर उप जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।

Karunakar Ram Tripathi
118

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap