Tranding
Tue, 12 May 2026 02:59 AM

पुरानी रंजिश में चचेरे भाई पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर उसके चचेरे भाई द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। अभियुक्त सदानन्द वर्मा ने लोहे की पाइप से हमला कर अपने फुफेरे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बैकुण्ठी मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान घटना में प्रयुक्त लोहे की पाइप भी बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Karunakar Ram Tripathi
28

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap