Tranding
Mon, 20 Apr 2026 03:51 PM

प्रत्येक कार्य दिवस पर थाना अध्यक्ष करेंगे आम जनता से मुलाकात, करेंगे समस्या का समाधान:--एस पी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिला पुलिस कप्तान,डॉक्टर शौर्य सुमन ने सभी थाना अध्यक्षों को यह निर्देश दिया है कि प्रत्येक कार्य दिवस पर 11:00 से 1:00 बजे तक स्वयं थानाअध्यक्ष थाना पर आए,आम जनता से मुलाकात कर उनकी,समस्याओं व शिकायतों का निपटारा करेंगे।थानाअध्यक्ष केअनुपस्थिति में,अपर थानाअध्यक्ष,आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्या, शिकायतों का निपटारा करेंगे।जिला पुलिस कप्तान की इसआदेश के निर्गत होने सेआम जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है।

आम जनता ने संवाददाता को बताया कि सभी पुलिसथानों परआम जनता जाने से कतराते, डरते हैं,इसका मुख्य कारण यह है कि संबंधित पुलिस कर्मियों के द्वारा मुलाकात नहीं किया जाता है, सौहदपूर्ण व्यवहार नहीं किया जाता है,बैठने तक को नहीं कहा जाता है।साथ ही समस्याओं को सुनने से पहले डांट डपट, गाली गलौज से बात की जाती है।इन लोगों के द्वारा समस्या के समाधान करने के बदले हजारों किस्म के प्रश्न पूछे जाते हैं, समस्या का निपटारा करने के पूर्व दलालों के माध्यम से सुविधा शुल्क की मांग की जाती है।

अपनी समस्याओं को निपटारा कराने हेतु दौड़ते दौड़ते चप्पल घिस जाता है।

Karunakar Ram Tripathi
110

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap