Tranding
Thu, 19 Mar 2026 02:03 AM
अपराध / Mar 17, 2026

थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने दुष्कर्म से संबंधित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में थाना श्यामदेउरवा पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 सुनील कुमार सिंह मय हमराह टीम द्वारा रोकथाम जुर्म-जरायम के दौरान मु0अ0सं0 80/2026 धारा 70(1)/351(3)/352/308(2) बीएनएस व 67A आईटी एक्ट से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त अजय गौड़ पुत्र राजेश गौड़ निवासी बरगदवा चौराहा खास, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज को दिनांक 17.03.2026 को बरगदवा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

घटना का विवरण:

अभियुक्त द्वारा पीड़िता से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उसका मोबाइल नंबर प्राप्त किया गया। इसके पश्चात बातचीत के दौरान परिजनों को जानकारी देने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। अभियुक्त द्वारा घटना का वीडियो बनाकर लगभग तीन वर्षों तक उसे वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार शारीरिक शोषण किया जाता रहा। साथ ही पीड़िता से ₹10,000 नकद एवं सोने के आभूषण भी हड़प लिए गए।

गिरफ्तारी का स्थान:

बरगदवा नहर पुल के पास

गिरफ्तार करने वाली टीम:

उ0नि0 सुनील कुमार सिंह, उ0नि0 अनिकेत सिंह, उ0नि0 अंजनी कुमार, हे0का0 इन्दल चौहान, हे0का0 राजेश कुमार यादव।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap