Tranding
Sun, 03 May 2026 02:00 PM

महाविद्यालय में तीन दिवसीय रोवर्स-रेंजर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चौक बाजार महराजगंज में भारत स्काउट एवं गाइड्स, उत्तर प्रदेश जनपद महराजगंज के तत्वावधान में तीन दिवसीय रोवर्स-रेंजर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज चौक बाजार के प्रधानाचार्य डॉ. हरेंद्र यादव ने ध्वजारोहण कर शिविर की शुरुआत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ, जिसे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामपाल यादव ने संपन्न कराया। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। उद्घाटन समारोह में अतिथियों का स्वागत स्कार्फ पहनाकर किया गया।

अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. रामपाल यादव ने रोवर्स-रेंजर प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं मुख्य अतिथि डॉ. हरेंद्र यादव ने कहा कि स्काउटिंग जीवन जीने की कला सिखाती है और यह युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करती है।

प्रशिक्षण शिविर का संचालन उमेश कुमार गुप्त ने किया तथा सहयोगी प्रशिक्षक के रूप में रोहन कुमार यादव उपस्थित रहे। शिविर के प्रथम दिवस रोवर्स-रेंजर्स को नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, चिन्ह, सेल्यूट तथा बाएं हाथ से हाथ मिलाने आदि का प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के रोवर्स प्रभारी राहुल प्रजापति, रेंजर प्रभारी डॉ. मनीषा त्रिपाठी सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
35

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap