Sat, 13 Jun 2026 08:21 AM
राजनीति / Mar 10, 2026

अमेरिका- इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के खिलाफ भाकपा माले ने निकाला शांति मार्च।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के शेरघाटी बाजार में ओवरब्रिज से जेपी चौंक तक भाकपा-माले के द्वारा युद्ध विरोधी शांति मार्च निकाला गया है। मार्च का नेतृत्व कर रहे भाकपा-माले के नेताओं ने कहा कि साम्राज्यवादी देश अमेरिका-इजरायल मिलकर ईरान पर लगातार हमले कर रहा है जिसमें सैकड़ो बच्चे, महिलाएं मारे जा रहे हैं और हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी चुप्पी साधे हुए हैं। नेताओं ने मांग किया कि अमेरिका इजरायल के द्वारा ईरान पर हमला तुरंत बंद हो और भारत के प्रधानमंत्री अपना चुप्पी तोड़े तथा ईरान पर हमले की निन्दा करें।ईरान में युद्ध के कारण सैकड़ों बच्चे, महिलाएं मजदूर मारे जा रहे हैं जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। इसका असर हमारे देश पर भी पड़ेगा। क्योंकि भारत में डीजल और पेट्रोल ईरान के जरिए ही सस्ते दाम पर मिलता है।जिसे अमेरिका ने रोक लगा दिया है और अब ट्रंप सरकार कह रही है कि एक महीना के लिए परमिशन देते हैं । नेताओं ने रूस से तेल खरीदने और युद्ध यथाशीघ्र बंद करने की मांग किया। इस मार्च में भाग लेने वालों में शीला वर्मा,राम लखन प्रसाद,नरेश कुमार, इंद्रदेव यादव,जगदेव यादव, जगदीश यादव, अर्जुन यादव गणेशी यादव, महेंद्र मांझी, रामजी रजक, कुलेश्वर मांझी, पारो देवी सहित सैकड़ो महिला पुरुषों नेभाग लिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
65

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap