छत्रपति संभाजीनगर: जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक।
वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 2500 करोड़ रुपये की वृद्धि
ब्युरो चीफ सैय्यद अनवर कादरी
छत्रपति संभाजीनगर औरंगाबाद, महाराष्ट्र।
जिले में बैंकों द्वारा किए जाने वाले वित्तीय वितरण में इस वर्ष 2500 करोड़ रुपये की वृद्धि की गई है। जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समन्वय समिति (DLCC) की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 36 हजार करोड़ रुपये के वित्तीय वितरण योजना को प्रस्तुत किया गया और उसे मंजूरी दी गई।
बैठक में जिलाधिकारी दिलीप स्वामी, जिला ग्रामीण विकास यंत्रणा के परियोजना निदेशक अशोक सिरसे, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक प्रेषित मोघे, नाबार्ड के जिला प्रबंधक सुरेश पटवेकर, रिजर्व बैंक के सहायक प्रबंधक अमित कुमार मिश्रा, कृषि उपसंचालक दीपक गवली तथा विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जानकारी दी गई कि चालू वित्तीय वर्ष में जिले के लिए 33,500 करोड़ रुपये के वित्तीय वितरण का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से अब तक 91 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। इसके तहत बैंकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में 30,322 करोड़ 91 लाख रुपये का वित्तीय वितरण किया गया है।
वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए प्रस्तावित योजना के अनुसार:
पीक कर्ज (फसल ऋण) – 2400 करोड़ रुपये
कृषि ऋण – 3600 करोड़ रुपये
कुल कृषि क्षेत्र – 6000 करोड़ रुपये
सूक्ष्म एवं लघु उद्योग क्षेत्र – 10,600 करोड़ रुपये
अन्य प्राथमिकता क्षेत्र – 1400 करोड़ रुपये
इस प्रकार प्राथमिकता क्षेत्र के लिए कुल 18 हजार करोड़ रुपये तथा गैर-प्राथमिकता क्षेत्र के लिए 18 हजार करोड़ रुपये, यानी कुल 36 हजार करोड़ रुपये के वित्तीय वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 2500 करोड़ रुपये अधिक है। यह जानकारी जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक प्रेषित मोघे ने दी।
बैठक में सभी बैंकों के कार्यों की समीक्षा भी की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने निर्देश दिया कि रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं के वित्तीय प्रकरणों का त्वरित निपटारा किया जाए।
बैठक के दौरान नाबार्ड द्वारा तैयार किए गए वित्तीय वर्ष 2026–27 के संभावित ऋण-संलग्न योजना (Potential Linked Credit Plan) का प्रकाशन भी जिलाधिकारी स्वामी के हाथों किया गया।