Tranding
Sat, 30 May 2026 09:43 PM
अपराध / Feb 27, 2026

बाइक सवार दो चचेरे भाइयों का अज्ञात्य वाहन के टक्कर से हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत्यु होने की घटना चरम सीमा पर पहुंच गई है।नित्य दिन इस तरह की घटना सुनने और देखने को मिल रही है,मगर पुलिसऔर परिवहन विभाग है कि मुक्दर्शक बना रहता है।

नित्यदिन वाहनों की जांच का काम चलता ही रह रहा है, फिर भी इस तरह की घटना हो जा रही है,इससे स्पष्ट होता है कि पुलिसऔर परिवहन विभागअपनी

ड्यूटी सही ढंग से नहीं निभा पा रही है। इसी क्रम में, संवाददाता को पता चला है कि बगहा के धनहा रतवल मुख मार्ग पर हुए सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई,यह घटना नदी थाना क्षेत्र के गांव नैना ढाला के पास घटी है,जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद आसानी लोगों ने पुलिस को सूचना दी नदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची,थानाअध्यक्ष के नेतृत्व में दोनों घायलों को अनुमनडलीय अस्पताल बगहा में ले जाया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अरुण कुमार यादव ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया,इस दौरान पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित कर दिया।ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि मृतकों में दौनाहा निवासी, शंभू यादव के 32 वर्षीय पुत्र विकास यादव,भीखू यादव के 24 वर्षीय पुत्र,श्याम यादव के रूप में की गई है। परिजनों ने संवाददाता को बताया कि दोनोंअपनी बहन के घर बकुलर से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
48

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap