Tranding
Sat, 30 May 2026 05:02 PM

17 वर्षीय नाबालिक किशोरी का हुआ अपहरण, प्राथमिकी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

मझौलिया थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय नाबालिक किशोरी का अपहरण का मामला सामनेआया है।अपहृत के पिता ने प्राथमिकी में बताया है शादी की नीयत से बहला पुरस्कार कर भगाया गया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने मझौलिया थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी के अनुसार,पीड़िता के पिता ने बताया है कि पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के बहुअरी गांव निवासी,शिवम कुशवाहा उनके बहनोई, नितेश कुशवाहा ने साजिश के तहत उनकी बेटी का अपहरण कर लिया। उनकाआरोप है कि दोनों आरोपी ने उनकी नाबालिक बेटी कोअपने पास छुपाकर रखा है।पिता ने संवाददाता को बताया कि पुलिस सेअपनी बेटी की तत्काल बरामदागी की मांग की है,आशंका जताई है कि आरोपित उनकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपहरण से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी करना शुरू कर दिया है।पुलिस ने संवाददाता को बताया कि जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा, उसके साथ हीआरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
41

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap