Tranding
Sat, 06 Jun 2026 12:23 AM
अपराध / Jan 08, 2026

बलिया पुलिस ने एक अभियुक्ता को किया गिरफ्तार, कब्जे से 15 किलो नाजायज गांजा बरामद।

बरामद किये गये कुल अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की अनुमानित कीमत लगभग 3,75,000/- रू0 (तीन लाख पचहत्तर हजार रूपये)।

धनंजय कुमार शर्मा 

बलिया, उत्तर प्रदेश।

जनपद बलिया के थाना दोकटी पुलिस को एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

बलिया पुलिस बयान के अनुसार थानाध्यक्ष दोकटी अनुपम जायसवाल मय हमराह का0 रामबाबू गोस्वामी, का0 सुरेन्द्र यादव, म0का0 कविता चौहान व चालक हे0का0 दिनेश यादव के देखभाल क्षेत्र व रात्रि गश्त में सेमरिया ढाला पर मौजूद थे कि कुछ समय के उपरान्त में उ0नि0 रामअवध यादव मय हमराह का0 संदेश, का0 सुनिल कुमार, चालक हे0का0 हरिओम सिंह के द्वितीय मोबाइल क्षेत्र भ्रमण करते हुए सेमरिया ढाला पर उपस्थित हुए । उपस्थित पुलिस बल आपस में अपराध एवं अपराधियों तथा जुर्म जरायम के रोकथाम के सम्बन्ध में चर्चा कर रहे थे कि तभी मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि वाजिदपुर ढाले पर 01 महिला व 01 पुरूष अपने हाथ में एक प्लास्टिक का बोरा लिए हुए हैं, जिसके अन्दर नाजायज गांजा है । इस सूचना थाना दोकटी के पुलिस बल द्वारा तत्काल मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास कर वाजिदपुर ढाले के पास से म0का0 कविता चौहान द्वारा 01 नफर अभियुक्ता निधि कुमारी पुत्री अशोक निवासी वाजिदपुर थाना दोकटी जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से 01 बोरी से 7 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ तथा दूसरा व्यक्ति जो 01 बोरा फेककर भागने में सफल रहा। भागने वाले अभियुक्त के सम्बंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्ता ने व्यक्ति का नाम राजू उर्फ सोनू पुत्र अशोक निवासी वाजिदपुर बताया जो उसका सगा भाई है। अभियुक्ता के निशानदेही पर राजू उर्फ सोनू द्वारा फेके गये 01 अदद बोरी बरामद किया गया जिसमें 7 किलो 500 ग्राम नजायज गांजा पाया गया । इस प्रकार अभियुक्ता व अभियुक्ता के निशानदेही से बरामद 02 अदद बोरों में कुल 15 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया । उपरोक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0 05/2026 धारा 8/20 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
58

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap