Tranding
Fri, 05 Jun 2026 10:18 PM

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की मनाई गई जयंती समारोह।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी       

गया(बिहार)।

सावित्रीबाई फुले जयंती 2026 भारत की प्रथम महिला शिक्षिका राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती के अवसर पर किसान इंटर कॉलेज कोरमा गया में सावित्रीबाई फुले जयंती का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षक - शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण एवं विद्यार्थीगण शामिल हुए। 

महाविद्यालय की प्रधानाचार्य कुमारी विभा सिंहा की अध्यक्षता में आयोजित जयंती कार्यक्रम में उप प्राचार्य अजय विद्यार्थी के द्वारा माता सावित्रीबाई फुले को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, नारी शिक्षा के सूत्रधार एवं समाजसेवी के साथ - साथ कवयित्री होने की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर सुनील कुमार शर्मा, रणजीत कुमार, मो शहाबुद्दीन, इंदु कुमारी, रानी अनुपम सिंहा, कुमारी कंचन, सरस्वती रंजन, विवेक कुमार आदि के द्वारा भी उनके जीवनी एवं कार्य की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने पर बल दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्रधान लिपिक उज्ज्वल नारायण द्वारा किया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
57

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap