Tranding
Fri, 17 Apr 2026 09:34 PM
खेल / Dec 30, 2025

मेवाती देवी इंटर कॉलेज व एम.एच.एस. मेमोरियल एकेडमी का त्रिदिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह संपन्न।

भारत समाचार न्यूज एजेंसी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

मेवाती देवी इंटर कॉलेज एवं एम.एच.एस. मेमोरियल एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वार्षिक त्रिदिवसीय क्रीड़ा समारोह का सफल आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक श्री अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने क्रीड़ा स्थल पर माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री आर.एम. पाण्डेय ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक दिलीप कुमार त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

क्रीड़ा समारोह के दौरान क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़, चक्का फेंक (डिस्क थ्रो), रस्साकशी, खो-खो सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया।

तीन दिनों तक चले इस समारोह का समापन 30 दिसंबर को हुआ, जिसके मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी कौड़ीराम श्री जयप्रकाश मौर्य रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय प्रबंधक श्री अभिषेक त्रिपाठी द्वारा अंगवस्त्र, तथा प्रधानाचार्य श्री आर.एम. पाण्डेय एवं श्री दिलीप कुमार त्रिपाठी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। अपने संबोधन में श्री मौर्य ने खेलों को छात्रों के सर्वांगीण विकास का माध्यम बताते हुए आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक श्री कृष्ण मुरारी शुक्ला ने किया। समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
43

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap