Tranding
Thu, 16 Apr 2026 11:39 PM
अपराध / Dec 26, 2025

गाजीपुर निवासी संतोष सिंह उर्फ बागी की गोलीमार कर हत्या।

धनंजय कुमार शर्मा 

बलिया, उत्तर प्रदेश।

पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार बृहस्पतिवार 25.12.2025 को रात्रि करीब 9:45 बजे राघोपुर चट्टी से एक किलोमीटर नगरा रोड पर अंग्रेजी दारू की दुकान के पास मृतक संतोष कुमार बागी पुत्र रामअवध सिंह ग्राम बेलसड़ी थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 48 वर्ष जो दारू की दुकान के बगल में चखना की दुकान किया था,अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था कि गोलू सिंह अज्ञात निवासी शेखनपुर थाना कासिमाबाद गाजीपुर अपने साथियों के साथ आकर पिस्टल से फायर करके हत्या कर दिए, जिससे मृतक संतोष सिंह के सिर पर एक गोली एवं पेट में एक गोली लगी है। अभियुक्त हत्या करके मौके से भाग गए हैं।

परिजनों से प्राप्त शरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, घटनास्थल का एफएसएल टीम द्वारा गहराई से परीक्षण कर छानबीन की जा रही है कि घटना किस आधार पर कैसे कारित की गई, मृतक का पंचायतनामा भर कर मर्चरी हाउस बलिया भेज दिया गया है।अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दो टीम में गठित की गई है, शीघ्र ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला द्वारा वीडियो बयान जारी कर जानकारी दी गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
41

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap