लोक संघर्ष समिति की जिला कमिटी की बैठक हुई संपन्न।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिला लोक संघर्ष समिति की
जिला कमिटी की बैठक, न्यू कालोनी बेतिया में,अनिल कुमार मंडल कीअध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से यह तय हुआ कि परचाधारियों,विस्थापितों और वासभूमिहीनों के हित व उनकेअधिकारों के विरोधी लौरिया के विधायक की हार और कमजोर वर्गों के हितों के पक्षघर सिकटा के विधायक की जीत पक्की करने के लिए संगठन अभियान चलायेगा।
संगठन ने 24 सितम्बर को कुअरापटी,बरगजवा तथा सलहा और 25सितम्बर को नवलपुर तथा पटेरवा में आम सभा कर मतदाताओं से धर्म, जाति व धन से मुक्त हो कर मतदान कर साम्प्रदायिकऔर कमजोर वर्गों के सभी हक-अधिकार के विरोधी भाजपा- जद (यू) गठबंधन को परास्त करने की अपील की जाएगी।इन सभाओं को छात्र -युवा संघर्ष वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीयसंयोजक,ज्ञानेन्द्र प्रो०शमसुलहक सम्बोधित करेंगे,इस बैठक में यह भी तय हुआ कि विगत पचास वर्षों से अदालतों में झूल रहे 93 भू- हदबंदी केसों की शीघ्र सुनवाई व न्याय के लिए पटना हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की जाएगी।बैठक में सिंगासन राम,गणेश पासवान, लालबाबू राम,धीरज कुमार, श्याम बाबू और पंकज भी शामिल थे।