Tranding
Sat, 28 Feb 2026 07:14 AM
अपराध / Dec 19, 2025

मऊ में 25 नवम्बर को बदमाशों द्वारा जानलेवा हमले में घायल युवक की मौत।

धनंजय शर्मा

बिल्थरारोड, बलिया, उत्तर प्रदेश।

बिल्थरारोड आजाद नगर वार्ड 2 निवासी समीर कुमार उर्फ मंटू की गुरुवार दोपहर लखनऊ किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।           

बताते चलें कि बीते 25 नवम्बर को मऊ जिले में शादी समारोह से लौटने के समय रामपुर थाना के मयारी गांव के समीप बदमाशो द्वारा किये गए जानलेवा हमले में समीर उर्फ मंटू गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज लखनऊ के किंग जॉर्ज पमेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में चल रहा था। 

बिल्थरारोड नगर के आजाद नगर वार्ड नंबर 2 निवासी समीर कुमार 25 नवंबर की रात करीब 8 बजे मऊ जनपद के मर्यादपुर स्थित एक गांव में शादी समारोह में शामिल होकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। मयारि गांव के पास पीछे से आ रही एक चार पहिया कार में सवार बदमाशों ने लाठी,- डंडे व धारदार हथियार से उनके ऊपर हमला कर दिया, जिससे समीर उर्फ मंटू गम्भीर रूप से घायल हो गया। रात करीब 1 बजे एक अज्ञात व्यक्ति की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल समीर कुमार को तत्काल मऊ जिला अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थित को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहा से भी सुधार न होने पर परिजन लखनऊ केजीएमयू ले गए। जहाँ इलाज के दौरान गुरुवार को समीर की मौत हो गयी। आज सुबह 9 बजे उनका शव घर पहुंचा। उनका शव घर पहुंचते ही लोगों का आना शुरू हो गया। कुछ ही देर में उनके दरवाजे पर हजारों की संख्या में भीड़ इकठ्ठा हो गई। परिजन सहित सभी लोग कुछ मांगों को लेकर शव को दाह संस्कार रोक रखा था। शांति व्यवस्था कायम हेतु काफी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात हो गई थी।

प्रशासन के आश्वासन पर शव को दाह संस्कार हेतु ले जाया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
20

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap