Tranding
Sat, 30 May 2026 10:20 AM
अपराध / Dec 18, 2025

बाईक सवार तीन हथियार बंद अपराधियों ने युवक को चाकू मारकर बाइक, मोबाइल,चैन, रुपया लुट कर हुए फरार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

रात के अंधेरे में बाइक सवार तीन हथियारबंदअपराधियों ने एक व्यक्ति को चाकू मारकर बाइक सवार से सोने का चैन, मोबाइल,नगदी लूट लिया। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि लॉरिया थाना क्षेत्र के जमुनिया मटियारिया मुख्य मार्ग पर मौजमाई स्थान के पास हुई लूट का विरोध करने पर पीड़ित पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।परिजनों ने घायल को लोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर विजय कुमार गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल बेतिया रेफर कर दिया।घायल का इलाज जारी है,पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।घायल की पहचान,जयप्रकाश नारायण मिश्र के बेटे,विकास कुमार के रूप में की गई है।पुलिस को सूचना मिलते ही जांच में जुट गई है। एसडीपीओ,जयप्रकाश सिंह ने संवाददाता को बताया कि पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण किया,बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
57

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap