दहेज दानवों ने 4 लाख दहेज के लिए विवाहिता को घर से बाहर निकाला।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
चनपटिया थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड नंबर 6 में ₹4 लाख दहेज के लिए विवाहिता को मारपीटकर घर से बाहर निकाल दिया। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि दुर्गेश शाह की पत्नी,नेहा कुमारी ससुराल वालों के खिलाफ चनपटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में नेहा कुमारी ने पुलिस से बताया है कि उसकी शादी मार्च 2024 का दुर्गेश शाह से हुई थी।शादी के बाद 8 महीना तक ससुराल वालों ने उसे ठीक ढंग से रखा, उसके बाद दुर्गेश साह,अर्जुन उर्फ सूरज कुमार,अरुण कुमार,शीला देवी,प्रभु उर्फ ज्योति,राजेश चार लख रुपए को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।चनपटिया थानाअध्यक्ष, प्रभाकर पाठक ने संवाददाता को बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करआगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दहेज प्रताड़ना की घटना चरम सीमा पर पहुंच रही है,इसकी कई विभिन्न प्रकार के कांडों के बारे में संवाददाता को सूचना मिलती
रहती है,इस पर नियंत्रण करना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है,इस तरह की घटना पर पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी रहती है,अगर अपराधियों को सही समय पर उनकी किए हुए अपराध पर सजा मिल जाती तो इस तरह की घटना पर रोक लगा जाएगी।