Tranding
Sat, 06 Jun 2026 12:23 AM

किसान चौपाल-सह-मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मधेपुरा/बिहार से जफर अहमद की ब्यूरो रिपोर्ट

ई-किसान भवन, गम्हरिया में "किसान चौपाल-सह-मतदाता जागरूकता कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन उप परियोजना निदेशक, आत्मा, वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, गम्हरिया के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा के वैज्ञानिकों द्वारा किसान चौपाल कार्यक्रम के अंर्तगत तकनीकी सत्र में रबी मौसम में लगने वाले फसलों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। मतदाता को जागरूक करने हेतु उपस्थित उप परियोजना निदेशक, आत्मा, मधेपुरा द्वारा "मधेपुरा है तैयार, मतदान करेगें सब इस बार" का नारा दिया गया। इस वर्ष नये मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष पुरी हो गयी है, उनको मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही "मतदान एक जिम्मेवारी, उम्र अठारह की है बारी" का नारा दिया गया। इस कार्यक्रम में श्री रंजीत कुमार, उप परियोजना निदेशक, आत्मा, मधेपुरा, डॉ० सुरेन्द्र चौरसिया एवं श्री राहुल कुमार वर्मा, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा, ज्योति कुमारी, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी,गम्हरिया एवं प्रखण्ड के सभी पदाधिकारी/प्रसार कर्मी, प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
76

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap