Tranding
Tue, 14 Apr 2026 10:03 PM

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 80वें जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओ ने मिष्ठान वितरण कर खुशियाँ मनाई

हफीज़ अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 80वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा दक्षिण जिला इकाई द्वारा बुधवार की केशव नगर स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में गुलगुले एवं मिष्ठान वितरण किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने 21 वरिष्ठजनों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने कार्यकाल में देश की गरिमा और संवैधानिक परंपराओं को सुदृढ़ किया है। वे सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के पक्षधर रहे हैं।

प्रमुख रूप से पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, जसविंदर सिंह, मनीष त्रिपाठी, गणेश शुक्ला, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता शिवप्रसाद सोनकर, नरेश कठेरिया ,सुरेश दोहरे, जितेंद्र सचान, विजय पाल, कुमकुम शुक्ला,डॉ अंशु माला,सुनील कुमार, प्रवीण मिश्रा,संजीव बेरी सहित अन्य भाजपाई।

Karunakar Ram Tripathi
66

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap