Tranding
Tue, 14 Apr 2026 10:08 PM
खेल / Sep 30, 2025

दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में मंडल स्तरीय विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई संपन्न

गोरखपुर और महाराजगंज का रहा दबदबा

देवरिया और कुशीनगर का नहीं खुला खाता

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में मंडल स्तरीय विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन देर रात तक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में अंडर 14 अंडर 17 और अंडर-19 बालक और बालिका वर्ग में जनपद गोरखपुर कुशीनगर देवरिया और महराजगंज के खिलाड़ियों के 24 टीम ने प्रतिभाग किया जिसके द्वारा कुल 18 मैच खेले गए। प्रतियोगिता में जनपद गोरखपुर और महराजगंज का दबदबा रहा वहीं देवरिया और कुशीनगर अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

विजेता और उपविजेता टीम का विवरण इस प्रकार है-

अंडर-19 बालिका महराजगंज विजेता गोरखपुर उपविजेता अंडर 17 बालिका गोरखपुर विजेता देवरिया उपविजेता

अंडर 14 बालिका गोरखपुर विजेता देवरिया उपविजेता

अंडर-19 बालक वर्ग गोरखपुर विजेता महराजगंज उपविजेता अंडर 17 बालक वर्ग महराजगंज विजेता गोरखपुर उपविजेता अंदर 14 बालक वर्ग महराजगंज विजेता गोरखपुर उपविजेता

उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा तथा समापन सत्र के मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया रहे। अंडर-19 बालिका विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र और मेडल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इसके बाद पूर्व क्रीड़ा सचिव श्रीराम सिंह वर्तमान क्रीड़ा सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव आयोजक डॉ. हरिन्द्र यादव गोरक्षपीठाधीश्वर महन्त अवेद्यनाथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामपाल यादव तथा दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सपना सिंह द्वारा शेष विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र मेडल तथा ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। उद्घोषक के रूप में डॉ. राकेश कुमार तिवारी एवं डॉ. पंकज कुमार गुप्त ने शुरू से अंत तक शमां बांधे रखा। चारों जनपद से आए सभी शिक्षकों को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कीड़ाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि विजेता टीम राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया ।इस अवसर पर सभी जनपद के शिक्षक कर्मचारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
86

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap