Tranding
Sat, 30 May 2026 03:47 PM

ग्रीन माउंट एकेडमी में मिशन शक्ति नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत बच्चों को किया गया जागरूक

चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

टीकर परसौनी चौराहे पर स्थित ग्रीन माउंट एकेडमी में सोमवार को मिशन शक्ति पांच के अंतर्गत नारी सशक्तिकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें चौक थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की टीम विद्यालय में आई और छात्रों को मिशन शक्ति के बारे में जागरूक किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक मो० जियाउलहक (बबलू) ने उपस्थित लोगो को माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। चौक थाने के सब इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने मिशन शक्ति के उद्देश्य और विशेषता के बारे में बताया साथ ही साथ हेल्प लाइन नंबर की जानकारी भी दी। इसके बाद सब इंस्पेक्टर रेखा वर्मा ने ड्रोन और चोर की अफवाहों के बारे में जानकारी दी। और बताया कि किसी पर संदेह हो या आप मुश्किल में हो तो पुलिस को सूचना दे अवश्य ही मदद की जाएगी। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका यादव ने बैड टच और गुड टच के बारे में बच्चों को जानकारी दी। विद्यालय के प्रबंधक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार की बहुत ही अच्छी योजना है इससे नारी सशक्तिकरण होगा नारी का सम्मान नारी की सुरक्षा, शिक्षा और समानता को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए सरकार ने थाने पर मिशन शक्ति केंद्र बनाया गया है। ब्लॉक स्तर पर स्वयं सहायता समूह बनाया गया है।प्रबंधक ने कहा कि इस जागरूकता कार्यक्रम से अपराध को भी नियंत्रण किया जा सकता है। साथ ही पुलिस को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि हर विद्यालय और समाज में पहुंचकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं और सरकार की योजनाओं को सफल बना रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाएं तथा बच्चे उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
87

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap