Tranding
Sat, 06 Jun 2026 03:12 AM
शिक्षा / Feb 23, 2024

मैट्रिक/इंटर के परीक्षा कॉपी के मूल्यांकन हेतु जिला में बनाए गए चार केंद्र।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के द्वाराआयोजित इंटर/ मैट्रिक की परीक्षा समाप्त हो चुकी है,इन दोनों परीक्षाओं की परीक्षा की कॉपी के मूल्यांकन हेतु जिला में चार केंद्र बनाए गए हैं,इन सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं,परीक्षा कॉपी के मूल्यांकन के बाद इसका नंबर कंप्यूटर परअपलोड करने के लिए 22-22 कंप्यूटर शिक्षकों को हर केंद्र पर तैनाती की गई है।

संवाददाता के मिली जानकारी के अनुसार,इंटर/मैट्रिक की परीक्षा का परीक्षाफल संभवत मार्च के अंतिम सप्ताह व अप्रैल के दूसरे सप्ताह में घोषित होने की संभावना व्यक्त की गई है। बिहार बोर्ड ने मैट्रिक/इंटरमीडिएट परीक्षा कॉपियों के मूल्यांकन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इंटरमीडिएट परीक्षा का मूल्यांकन 24 फरवरी से 4 मार्च तक किया जाना है,वहीं मैट्रिक परीक्षा का मूल्यांकन कार्य 1 से 10 मार्च तक किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वार्षिक मैट्रिक व इंटर की परीक्षा का मूल्यांकन केंद्र एमजेके कॉलेज बेतिया,विपिन माध्यमिक उच्चतर विद्यालय,राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमारबाग,राज इंटर कॉलेज मूल्यांकन के बनाए गए हैं।

मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी हेतु 12-12सीसीटीवी कैमरे कंप्यूटर सेट प्रत्येक केंद्र पर लगाए गए हैं।

परीक्षा कॉपी मूल्यांकन का कार्य सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
171

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap