Tranding
Thu, 23 Apr 2026 03:10 PM

महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी आज गया में

' बदलो बिहार, बदलो सरकार'को लेकर आयोजित संगोष्ठी में लेंगे भाग

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

गयाl 'बदलो बिहार, बदलो सरकार' को लेकर 21 अगस्त 2025 को गया में आयोजित संगोष्ठी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी भाग लेंगेl संगोष्ठी जिले के बाराचट्टी प्रखंड के शोभ बाजार स्थित जीएस मैरिज हॉल में आयोजित किया गया हैlइस आशय की जानकारी देते हुए लोकमंच के निदेशक फादर अंटो ने बताया कि सूबे में बिहार विधानसभा का चुनाव होने वाला हैl बिहार की सत्ता पर कथित सुशासन की सरकार विगत 20 वर्षों से काबिज हैl इसके बावजूद सूबे में युवकों का पलायन जारी है, प्रतियोगिता परीक्षाओं का पेपर बार-बार लीक हो रहा है, किसानों को अनाज का समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है, साथ निश्चय योजना धरातल पर नहीं उतर पा रहा हैl उन्होंने कहा कि इसके अलावा देश और प्रदेश में नफरत की कानून व मनमानी राज चल रहा हैlकैग की रिपोर्ट में 71हजार करोड़ के घोटाले की जांच नहीं हो पा रहा है,जो चिंता का विषय हैl उन्होंने कहा कि इस अभियान में लोकमंच के अलावा भारत जोड़ो अभियान व लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के लोग शामिल होंगेl

Karunakar Ram Tripathi
97

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap