सिपाही पेपर लीक का मुख्य आरोपी,राज किशोर हुआ गिरफ्तार,करोड़ों रुपए हुए जब्त
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
बिहार सिपाही बहाली पेपर लीक का आरोपी राजकिशोर कोआर्थिकअपराध इकाई ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। राजकिशोर पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।यह
कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है।संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार 2023 में आयोजित हुई सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में राज किशोर मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही कई लोगों को गिरफ्तार किया था,लेकिन राजकिशोर तब सेअबतक फरार चल रहा था,उस समय से ही EOU और पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं।
आर्थिकअपराध इकाई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गिरफ्तार राजकिशोर के पास से बड़ी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है। जिसमें सिपाही भर्ती और STET समेतअन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के एडमिट कार्ड,रोल नंबर, मोबाइल फोन,लैपटॉप,पेन ड्राइव औरअन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं।बरामद डिवाइसों में कई परीक्षाओं से संबंधितअहम डेटा और दस्तावेज मिले हैं,जिनकी जांच जारी है।इतना ही नहीं जांच के दौरानआरोपी के बैंक खातों में रखे डेढ़ करोड़ रुपए भी फ्रीज कर दिए गए हैं।यह राशि कथित तौर पर पेपर लीक और अन्यअवैध गतिविधियों से अर्जित की गई बताई जा रही है.आरोपी के वित्तीय लेन-देन की भी बारीकी से जांच की जा रही है,ताकि इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।