रक्षाबंधन पर्व पर पूर्व मेयर सत्या पांडेय एवं न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी ने समाजसेवी आदिल अमीन को बांधी राखी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पूर्व मेयर सत्या पांडेय ने समाजसेवी आदिल अमीन को राखी बांधी। इस दौरान उन्होंने कहा कि "हर साल की तरह इस वर्ष भी हमने अपने भाई को राखी बांधी है। भाई-बहन का रिश्ता केवल जन्म से ही नहीं, बल्कि स्नेह और विश्वास से भी बनता है। हम दोनों भाई-बहन हैं, यही हमारे हिंदुस्तान की सच्ची पहचान है।" मिडिया जगत मे हिंदुस्तान मे एक अपनी बड़ी पहचान बनाने वाली बहन! एंकर चित्रा त्रिपाठी ने भी सुरक्षा सूत्र बांधा।
आदिल अमीन ने इस स्नेह के लिए पूर्व मेयर और चित्रा त्रिपाठी को हृदय से धन्यवाद दिया और कहा कि "यह प्यार जीवनभर याद रहेगा। भाई-बहन का यह रिश्ता हमेशा कायम रहेगा। हम हर समय अपनी बड़ी बहन के साथ खड़े हैं और किसी भी समय, किसी भी परिस्थिति में उनका साथ देंगे। यही हमारे देश की खूबसूरती और पहचान है।"