Tranding
Fri, 24 Apr 2026 07:01 AM

इंटर की छात्र का ट्रेन से गिरकर हुई मौत

बेतिया, बिहार

जोगापट्टी थाना क्षेत्र के बलुआ कनौजिया टोला के 12वीं के छात्र की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।मृतक की पहचान स्वर्गीय इंद्रसन महतो के बेटे राहुल कुमार,उम्र19 वर्ष के रूप में हुई है। वह नवलपुर स्थित बाबा कमल दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष का छात्र था। मृतक किताब खरीदने मोतिहारी गया था, उसने शाम तक लौटने की बात कही थी,लेकिन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुनौली गांव के पास रेलवे ट्रैक से उसका शव मिला।पुलिस ने मृतक के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर से परिवारों वालों में कोहराम मच गया। मां मीरा देवी,बड़े भाई विकास कुमार,बहन मनोरमा,छोटे भाई गोविंद का रो-रो कर बुरा हाल है।

विदित हो कि 6 महीना पहले ही मृतक के पिता इंद्रसन महतो का निधन हो चुका था, घर की जिम्मेदारी धीरे-धीरे राहुल पर आ रही थी,पढ़ाई में होनहार राहुल के मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

थानाअध्यक्ष, अवनीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि छात्र के सिर पर गंभीर चोट थी,मृतक के गले में हेडफोन लगा हुआ था,संभावना है की चलती ट्रेन से उतरते समय राहुल का संतुलन बिगड़ गया।

Karunakar Ram Tripathi
110

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap