Tranding
Tue, 21 Apr 2026 05:38 PM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर विभिन्न स्थानों पर धूमधाम व ऊषापूर्वक योग दिवस मनाया गया

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

विश्व योग दिवस के मौके पर जिला के विभिन्न स्थानों पर बड़े ही धूमधाम से उत्साहपूर्वक इसको मनाया गया,इस अवसर पर,

आयोजक,योग भारती सह नगर निगम बेतिया के संयुक्त तत्वावधान में महाराजा स्टेडियम,बड़ा रमना में योग दिवस मनाया गया।इस समारोह में हजारों कि संख्या में बुद्धिजीवी,महिलाएं, छात्र,नौजवान,फिजिकल अकादमी के प्रशिक्षु युवक़ -युवतियां,कॉलेज के छात्र,

छात्राऐं,जिसमें मुख्य रूप से

केआर उच्चतर विद्यालय,संत तरेसा,विपिन उच्चतर विद्यालय एवंआलोक भारती के छात्राओं ने एक साथ शामिल होकर योग्यअभ्यास किया।इस समारोह में सभी योग प्रेमी पंक्तिबद्ध बैठकर आनंददायी एवं उत्साह से योग करते हुए दिखाई दिए। योग प्रशिक्षक के रूप में योग भारती के प्रबंध न्यासी,विजय कश्यप,संयोजक,जगदेव प्रसाद,योग शिक्षिका सरिता गुप्ता,वीणा गुप्ता,सीमा कुमारी,भारत स्काउट के आद्या शर्मा,राजबली यादव एंव बालिकाओं के ट्रेनर, अशोक सरकार ने योगाभ्यास कराया।आगतअतिथियों में सांसद संजय जायसवाल,पूर्व विधायक,प्रकाश राय,महापौर गरिमा देवी सिकारिया,नगर आयुक्त,लक्ष्मण तिवारी, उपमेयर प्रतिनिधि,रमन गुप्ता,सिटी मैनेजर,अभिषेक कुमार,अर्पित राय,अशफाक, पार्षद रोहित सिकारिया,रिंकी देवी,डॉ प्रमोद तिवारी, योगभारती के संरक्षक, रामदयाल प्रसाद तरुण गुप्ता कोषाध्यक्ष सुरेश सिंघानिया रुद्रा फिजिकलअकेडमी के नीरज,चंपारण उड़ान,आरडी के ट्रेनर अभिषेक तिवारी, सूरज कुमार रोहित,बबलू धीरज कुमार ,केआर के रविरंजन यादव,बीजेपी के विजय रंजन ठाकुर,आनंद सिंह,अनिल राम शामिल हुए सभी ने बड़े उत्साह से योग किया। सहयोगी संस्थाओं में आर्य समाज के प्रधान,महंथ प्रसाद आर्य,मंत्री,अखिलेश आर्य,विकास कुमार,नंदलाल आर्य,रेड क्रॉस से सरिता मीना जगदेव प्रसाद,विश्व हिंदू परिषद से विनय कुमार एंव रमन गुप्ता सहयोगी कार्यकर्ता लालजी शाह,श्यामनाथ एवं राजकुमार ठाकुर रहेl विश्व योग दिवस के अवसर पर इसके आयोजन में अन्य लोगों केअलावा मिसाइल इंजीनियर विजय कश्यप का अतुल योगदान रहा।

Karunakar Ram Tripathi
93

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap