Tranding
Sat, 30 May 2026 07:44 AM

जिलाधिकारी ने किया अंतराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने चौक में स्थित महन्त दिग्विजय नाथ बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम में फीता काट कर किया।

योग प्रशिक्षक शुभम द्विवेदी और आशुतोष चौधरी द्वारा कामन योग प्रोटोकॉल का 45 मिनट का कुल योगाभ्यास जिलाधिकारी और डीएफओ सहित उपस्थित लोगों द्वारा किया गया। योग प्रोटोकॉल के तहत ताड़ासन, कटि चक्रासन, अर्द्धचक्रासन और नाड़ीशोधन, भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान आदि का अभ्यास किया गया। योग सप्ताह 15 से 21 जून तक मनाया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि योग हमारे देश की देन है। आज पूरे विश्व में इसको अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग मानवता को भारत की देन है। योगाभ्यास से न सिर्फ शरीर स्वस्थ होता है, बल्कि मन और मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने सभी से अपील की योग सप्ताह के दौरान सभी लोग योगाभ्यास करें। इस दौरान उन्होंने विभिन्न दिवसों पर आयोजित होने वाले योग संबंधी कार्यक्रमों की भी चर्चा की।

योगाभ्यास के दौरान पी.डी. रामदरश चौधरी, डीआईओएस पी.के. शर्मा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार, जिला होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. द्विवेदी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव तथा अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
91

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap