Tranding
Fri, 05 Jun 2026 11:11 PM

सैथवार महासभा द्वारा एयर इंडिया विमान हादसे में दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

नगरपंचायत परतावल हॉस्पिटल रोड परसा बुजुर्ग में स्थित स्पर्श एकेडमी में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यह सभा अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के टेकऑफ़ के दौरान हुई दु:खद दुर्घटना में मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना हेतु की गई।

सैथवार सभा द्वारा दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्री राधेश्याम सिंह उपस्थित रहे।साथ मे भटहट ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राघवेन्द्र सिंह,विद्यालय के प्रबंधक डॉ. राज कुमार सिंह, शुभ लक्ष्मी सिंह,पूर्व प्रधान मुन्ना सिंह, पूर्व प्रधान राज कुमार सिंह, दीपक सिंह, विरेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, विजय सिंह, चंदन सिंह,संजय सिंह डॉ. जय गोविन्द सिंह, राजेश सिंह, धनई सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, राहुल सिंह, अमेरिका ,शिव, संवारे,और क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिकगण सभा में मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे शोकाकुल परिवारों को संबल दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Karunakar Ram Tripathi
96

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap