Tranding
Wed, 15 Apr 2026 11:25 AM

21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का आह्ववान

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

योग भारती के तत्वधान में नगर के होटल स्वराज में, 21 जून 2025 को बड़ा रमना स्टेडियम में,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए योग साधको एंव योग से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की एक महत्वपूर्ण बैठक,डॉ॰ सुशील कुमार चौधरी,संरक्षक,योग भारती एवं चेयरमैन, रेड क्रॉस सोसाइटी की अध्यक्षता मे, आयोजित की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक,प्रकाश राय, इन्फोटेक कम्प्यूटर के निदेशक ज्ञानेन्द्र शरण,निटमे के निदेशक, बैद्यनाथ एंव आर्य समाज के प्रधान,महंथ प्रसाद आर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।योग भारती के संरक्षक मंडल के सदस्य,तरुण कुमार गुप्ता,रामदयाल प्रसाद एवं विजय कश्यप (प्रबंध न्यासी,योग भारती) शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर सुशील कुमार चौधरी ने कहा की शरीर और आत्मा को एकरूप करना ही योग है।योग से शरीर स्वस्थ रहता है एवं मन को शांति मिलती है।पूर्व विधायक प्रकाश राय ने कहा कि योग भारत के ऋषि मुनियों के अमूल्य देन है।योग सभी को करना चाहिए एवं योग से सभी को जोड़ने की जरूरत है।आगत अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का संचालन कर रहे,योग भारती के संयोजक सह योग प्रशिक्षक,जगदेव प्रसाद ने कहा कि निरोग रहने के लिए सभी व्यक्ति को प्रतिदिन सुबह में एक घंटा योगाभ्यास करना चाहिए।योगाभ्यास को अपने स्वस्थ दिनचर्या में शामिल करकेअनेक बीमारियों से हम बचाव कर सकते हैं। विजय कश्यप ने कहा कि, योग एक ऐसी शक्ति है, जिसके बलबूते पूरे विश्व को निरोग रहने का मूल मंत्र भारत ने दिया है।तरुण गुप्ता ने कहा योग के कारण पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है ।योग सेआम लोगों को जोड़ने के लिए चंपारण फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर सच्चिदानंद ठाकुर,नंदलाल आर्य, बैजनाथ कुमार एंव विजय रंजन ठाकुर ने अपने विचार व्यक्त किया। बैठक में रत्नाकर राय, अखिलेशआर्य,कमलेश सिंह,चंदन कुमार श्यामन की उपस्थिति सराहनीय रही।

India khabar
104

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap