Tranding
Fri, 05 Jun 2026 04:50 PM
अपराध / May 27, 2025

बेतिया में ई-रिक्शा चालक को नशे में धूत ठेकेदार ने कर दी पिटाई।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

ई रिक्शा चालक, इंजेमामुल हक को बीती रात नशे में धुत रेलवे परिसर के वाहन पार्किंग के ठेकेदार ने पार्किंग चार्ज को लेकर तू तू मैं मैं में,ई रिक्शा चालक की पिटाई कर दी।घटना स्थल पर पहुंची 112 की पुलिस टीम और मुफस्सिल थाना की पुलिस अपने दल बल के साथ पहुंचकर नशे में धूत व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने लेआई।सुबह होते ही सैकड़ों ई रिक्शा चालक मुफस्सिल थाने पर पहुंचे। साथ ही वही पीड़ित ने थाने को आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई,साथ ही रिक्शा चालकों ने कहा कि इंसाफ नहीं मिलने पर हम लोग इंसाफ के लिए चक्का जाम तक करने के लिए तैयार हैं।वहीं दूसरी ओर नशे में धूत व्यक्ति को पुलिस ने एनालाइजर मशीन से चेक कर लाल पानी पीने के जुर्म में जेल भेज दिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
108

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap