Tranding
Sat, 30 May 2026 05:02 PM
अपराध / May 15, 2025

तेज रफ्तार सेआ रही अज्ञात वाहन की ठोकर से 38 वर्षीय मजदूर की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के NH 727 में पिपरा चौक के नजदीक रात्रि मेंअज्ञात वाहन की ठोकर से एक 38 वर्ष का मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेतिया नगर निगम के पिपरा चौक निवासी स्वर्गीय देवराज मुखिया का पुत्र,सुनील मुखिया बताया गया है। सूचना पर पहुंची 112 के पुलिस टीम मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर जीएमसीएच में भेज दिया। सुबह मुफस्सिल थाना की दरोगा,संतोष कुमार तिवारी ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जीएमसीएच में मझौलिया थाना के जैकिटया निवासी, बृजेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि उसके मामा सुनील मुखिया,रात्रि 9:30 बजे बाजार से घर लौट रहे थे, जैसे ही पिपरा चौक के नजदीक पहुंचे विपरीत दिशा सेआ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चपेट मेंआने से मौत हो गई,अज्ञात वाहन चालक टक्कर मार कर फरार हो गया। डायल 112 की पुलिस टीम गंभीर स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
123

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap