Tranding
Fri, 05 Jun 2026 09:58 PM
अपराध / May 13, 2025

मानसिक रूप से बीमार किशोर ने की आत्महत्या।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

मनवापुल थाना क्षेत्र के रायधुरवा गांव में एक मानसिक रूप से बीमार चल रहे किशोर ने फंदे से लटक करआत्महत्या की है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि यह घटना दोपहर 12:00 बजे की बताई गई है, मृतक की पहचान,रायधुरवा वार्ड नंबर 8 निवासी,लाल बाबू बैठा का पुत्र,दुर्गेश कुमार के रूप में की गई है। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने मृतक के शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच में भेज दिया। थाना प्रभारी,रवि कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक मानसिक रूप से कुछ महीनो से बीमार चल रहा था , घर मेंअकेला था,किसी के नहीं रहने पर लोहा के पाइप से साड़ी का फंदा से लटक करआत्महत्या कर ली,जिससे उसकी मौत हो गई।मामले में यू डी केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वही पोस्टमार्टम रूम के बाहर खड़े मृतक के पिता,लाल बाबू बैठा ने संवाददाता को बताया कि मृतक कुछ महीने से मानसिक रूप से ग्रसित था।वह शेखधुरवा बुनियादी विद्यालय में पढ़ रहा था।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
142

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap