Tranding
Sat, 30 May 2026 07:53 AM

शैक्षणिक सत्र 25-26 में जिला के विद्यालयों में नामांकन लक्ष्य से बहुत दूर

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिले के विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 25-26 में, जिले के प्रथम वर्ग में नामांकनअभी लक्ष्य से बहुत दूर है,जबकि इसके लिए सरकार के शिक्षा विभाग के द्वारा इस जिले में नामांकन प्रवेशउत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है,मगर पहली कक्षा में इस बार मात्र 11हजार बच्चों का ही नामांकन अभी तक हो सका,जबकि पहली अप्रैल से 15 अप्रैल तक एक पखवाड़ा नामांकनअभियान चलाया गया,जिसमें पहली कक्षा में बच्चों के नामांकन के लिए प्रवेशउत्सव अभियान चलाया गया। इस अभियान से आंगनबाड़ी सेविकाओं को भी जोड़ा गया,उद्देश्य यही था कि आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों का सीधे विद्यालयों के पहली कक्षा में नामांकन हो सके,बावजूद इसके अब तक सिर्फ 11हजार बच्चों का ही नामांकन हो पाया,जबकि पिछले साल यह संख्या करीब 50 हजार थी,इस बार कम संख्या में नामांकन से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है विभागीय सूत्रों के अनुसार, सभी विद्यालयों के प्रधान अध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने पोषक क्षेत्र में जाकर बच्चों का नामांकन कराए,इसके लिए विद्यालय के पोषक क्षेत्र के माता-पिता,अभिभावक से मिलकर उनको प्रेरित कर बच्चों का नामांकन वर्ग एक में कराएं, तभी जाकर लक्ष्य की पूर्ति हो सकती है।संबंधित विभाग के प्रभारी पदाधिकारी, अरुण कुमार अकेला ने संवाददाता को बताया कि इस बार नामांकन की रफ्तार बहुत ही कम है लेकिन इसे बढ़ाने का निर्देश दिए गए हैं,आगे भी नामांकन अभियान जारी रहेगा आगे अभी संख्या बढ़ेगी।विभाग ने सभी प्रधानाध्यापक को घर-घर जाकर सभी अंनामांकित बच्चों का नामांकन कराने का निर्देश दिया है।विगत वर्षों की तरह नया नामांकन आंकड़ा को पूरा

करने हेतु प्रयास करना होगा।

India khabar
152

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap