Tranding
Sat, 28 Feb 2026 09:07 AM

दवा लेकर आ रहे बाइक मिस्त्री को ट्रक ने रौंदा, मौत

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

ट्रक की ठोकर से एक बाइक मिस्त्री,प्रभु राम,उम्र 47 वर्ष की मौत हो गई। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि जगदीशपुर नानूसती पथ में,पासवान चौक के पास ट्रक के ठोकर से यह घटना घटी है।मृतक पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना के सरिया जागरटोला निवासी,प्रभुनाथ राम के पुत्र थे,वह दिल्ली में बाइक मिस्त्री का काम करते थे।थानाअध्यक्ष विश्व मोहन चौधरी ने संवाददाता को बताया कि प्रभुनाथ राम के शव का पोस्टमार्टम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया में दरोगाअंकित कुमार ने कराया,पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक को जप्त कर लिया गया है,ट्रक चालक फरार हो गया है। मृतक के फुफेरे भाई,दिलीप कुमार ने संवाददाता को बताया कि प्रभु नाथ राम के पिता शंभू नाथ राम को एक महीना पहले लकवा मार दिया था,पिता की देखभाल करने के लिए प्रभुनाथ दिल्ली से घर आ गए थे,वहअपने घर से सुबह पिता के लिए दवा लाने बाजार गए थे,वहां से दवा लेकर वापस अपने घर लौट रहे थे,इसी क्रम में एक आनियंत्रित ट्रक ने पीछे से ठोकर जो मार दी, घटनास्थल पर ही गंभीर रूप से जख्मी हो गए,इसी दौरान परिवार वालों नेप्रभु नाथ राम को मोबाइल को फोन किया, तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन रिसीव किया,उसने बताया कि वह दुर्घटना में जख्मी हो गए हैं,घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच उन्हें जीएमसीएच अस्पताल ले जाया गय, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। प्रभुनाथ की मौत से तीन बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया,यही अकेला कमाने वाला व्यक्ति था। इसकी पत्नी,राधिका देवी का रो-रोकर बुरा हाल है,वहीं उनकी दो बेटियां,रानी कुमारी उम्र 18 वर्ष ,नंदनी कुमारी उम्र 16 वर्ष,व राजकरण कुमार उम्र 15 वर्ष का रो रो कर बुरा हाल है। प्रभुनाथ की मौत का खबर मिलते ही उनके गांव में मातम छा गया।परिवार के सदस्यों को देख करआसपास के लोग भी रो पड़े,गांव की महिलाएं पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच गई है।

India khabar
84

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap