Sat, 13 Jun 2026 01:20 PM
धार्मिक / Apr 06, 2025

बेल्थरा रोड के शास्त्री नगर में श्रीराम जन्मोत्सव एवं अखंड श्रीराम चरित मानस पाठ का आयोजन

रिपोर्ट- धनंजय शर्मा 

बेल्थरा रोड,बलिया। स्थानीय कस्बे के शास्त्री नगर मानस कालोनी में चैत्र रामनवमी के अवसर पर 6 अप्रैल दिन रविवार से दो दिवसीय श्री राम जन्मोत्सव समारोह एवं श्रीराम चरित मानस पाठ यज्ञ का संगीतमय आयोजन हवन-पूजन एवं आरती के साथ प्रारंभ हुआ।

श्रीराम चरित मानस पाठ का शुभारंभ 6 अप्रैल रविवार को प्रातः 11 से मानस मंदिर के पुजारी पंडित अच्युतानंद पाण्डेय उर्फ शिवम् द्वारा यजमान सत्यम गुप्ता, पवन वर्मा, मोहन सिंह वर्मा, बब्लू (ग्रीन प्लाई) सहित अन्य यजमानों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन एवं आरती के साथ हुआ।

श्रीराम चरित मानस पाठ कार्यक्रम शुभारंभ के बाद 1 बजे रविंद्र सिंह मानस कमेटी के द्वारा हनुमान चालीसा के साथ संगीतमय अखंड श्री रामचरित मानस पाठ शुरू हुआ। 

जन्मोत्सव कार्यक्रम में महिलाएं, पुरुष तथा बच्चे सभी पीले वस्त्र में श्रीराम नाम का पट्टा लगा कर शामिल हो पूजन अर्चन किए।

श्रीराम चरित मानस पाठ कार्यक्रम का समापन सोमवार को अपरान्ह 1 बजे हवन-पूजन के बाद संपन्न होगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजाराम गुप्ता, आनन्द पटेल, अमन गुप्ता, अरुण सोनी,संजय गुप्ता (कुक) संतोष शर्मा ,चुन्नू जायसवाल , रूपेश जायसवाल,निलेश कुमार दीपू (पत्रकार) शिव नारायण गुप्ता, आदि सैंकड़ों भक्त मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
161

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap