Tranding
Wed, 15 Apr 2026 08:38 AM

भूमि विवाद में राजद नेता की हुई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या काआरोप

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बैठानिया भानाचक पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 4 मजरोटी टोला में एक भूमि विवाद के मामले में दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट हुई है,जिसमें स्वर्गीय मोहन यादव के 58 वर्षीय पुत्र राजदनेता फूलदेव यादव की मौत हो गई है।परिजनों ने संवाददाता को बताया कि जान मारने की नीयत से ऐसा विवाद खड़ा किया गया है। 

पुलिस की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर शोक को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसी बेतिया भेज दिया है,पुलिस ने कहा है कि अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों ने दूसरे पक्ष के 6 लोगों पर प्राथमिककी दर्ज कराई है,जिन लोगों ने मृतक को मार मार कर हत्या कर दी है,सभीआरोपी घर छोड़कर फरार बताये जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही हत्या की वस्तुस्थिति पता चल पाएगी।मृतक का एक पुत्र और एक पुत्री है।मृतक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है,पूरे ग्रामीण क्षेत्रों में, परिजनों में मातमी सन्नाटा छा गया है।परिजनों में गम का माहौल है।

Karunakar Ram Tripathi
91

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap