Tranding
Tue, 14 Apr 2026 11:43 PM

महराजगंज मे 17 मार्च को राज्यपाल आनंदीबेन का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित

महराजगंज, उत्तर प्रदेश 

उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दिनांक 17 मार्च 2025 को महराजगंज में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। जनपद आगमन के दौरान महामहिम राज्यपाल विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, भूमि पट्टा, आंगनवाड़ी किट और पोषण पोटली आदि का वितरण करेंगी। 

      महामहिम राज्यपाल का हेलिकॉप्टर सुबह 9:20 बजे पुलिस लाइन महराजगंज के हेलीपैड पर उतरेगा, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया जाएगा। पुलिस लाइन से वह जिला मुख्यालय परिसर में कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगी। 

     कार्यक्रम में उनके द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भूमिपट्टा, आंगनवाड़ी किट समेत अन्य योजनाओं के प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। साथ ही वह लाभार्थियों को संबोधित भी करेंगी। इसके उपरांत उनके द्वारा जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक भी किया जाएगा। दोपहर लगभग 12:10 बजे मा. राज्यपाल महोदय सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो जाएंगी।

Karunakar Ram Tripathi
92

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap