Tranding
Sat, 25 Apr 2026 05:03 PM

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवती का शव

चौक बाजार.महराजगंज, उत्तर प्रदेश

चौक थानाक्षेत्र के ग्राम सभा केवलापुर खुर्द की एक महिला का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

 गुरुवार को दोपहर बाद तीन बजे के आस पास दिलीप शर्मा की पत्नी दिव्या शर्मा अपने चार साल के बच्चे के साथ घर पर अकेली रह रही थी ।उसके पति व ससुर वाहर रोजगार की दृष्टि से कमाने गए हुए थे । दिव्या की पांच वर्ष पूर्व शादी दिलीप से हुई थी। वह अक्सर खोई खोई रहती थी।पारिवारिक विवाद के कारण गुरुवार को दोपहर बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया ।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया ।थानाध्यक्ष चौक राम चरन सरोज ने बताया कि यदि तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी ।

Karunakar Ram Tripathi
63

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap