Sat, 13 Jun 2026 07:02 AM

नाबालिग लड़की से ट्रक में दुष्कर्म,दो आरोपी गिरफ्तार,ट्रक जब्त

रिपोर्ट- मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर, महुआ (वैशाली) बिहार

जिले के महुआ थाना क्षेत्र में बीते एक मार्च को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में महुआ थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपित को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।पुलिस ने एक ट्रक को भी बरामद किया है।यह जानकारी महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को दी।उन्होंने कहा कि बीते एक मार्च को महुआ थाना को एक आवेदन प्राप्त हुई जिसमें आवेदक द्वारा बताया गया की उनके 14 वर्ष की पुत्री के साथ ग्रामीण महिला पाकिजा खातुन उर्फ फुल्लो द्वारा बहला-फुसलाकर बीते 27 फरवरी को 02 व्यक्तियों द्वारा ट्रक में दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया गया।उक्त आवेदन पर महुआ थाना पुलिस द्वारा कांड दर्ज किया गया।त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला पाकिजा खातुन उर्फ फुल्लो को गिरफ्तार कर लिया गया था।अन्य दोनो व्यक्तियों की पहचान कर गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही थी।इसी क्रम में बीते रात्रि में मुख्य अभियुक्त पिंक, उर्फ पिन्टु कुमार,छोटु कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
145

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap