Tranding
Fri, 05 Jun 2026 06:05 PM

बाराचट्टी के दो होटलों में पुलिस का छापा , हजारों लीटर ईंधन के साथ सरिया जब्त।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी श्रेत्र में एनएच 2 के किनारे डीजल और सरिया लदे वाहनों से चोरी करने के मामले में पुलिस ने रविवार को दो जगहों पर छापामारी की हैं। जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।शेरघाटी डीएसपी ने बताया कि बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत काहुदाग में एक लंबू होटल में पुलिस की टीम ने छापेमारी की जहां से 8 ड्रम में सैकड़ों लीटर डीजल और कटिंग मोटर के साथ एक पिकअप वैन को जब्त किया गया है। सूचना मिल रही थी कि ईंधन ढुलाई करने वाले वाहनों से बड़ी पैमाने कर डीजल की चोरी की जा रही है। इस आशय की सूचना के बाद उक्त कारवाई की गई हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद टीम ने दूसरी कारवाई निकट के गोपी होटल में किया गया। जहां से एक ट्रक पर लदे सरिया को काटा जा रहा था। उन्होंने बताया कि कटिंग किया गया सरिया भारी मात्रा में बरामद किया गया हैं। इसके पश्चात पुलिस आगे की कारवाई कर रही हैं। मौके पर बाराचट्टी थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा पहुंचे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में काहुदाग के रहने वाले दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है तथा इसके घर से हजार लीटर डीजल बरामद किया गया हैं। वहीं ब्रह्ममेश्वर साव के घर से भी हजारों लीटर डीजल बरामद किया गया हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि आगे की कारवाई की जा रही हैं।

Karunakar Ram Tripathi
146

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap