Tranding
Sat, 06 Jun 2026 12:03 AM

बाजार में सब्जी खरीदने गई महिला से छेड़खानी करने के विरोध पर चाकू से किया जानलेवा हमला

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बाजार में सब्जी खरीदने गई एक महिला के साथ एक युवक ने छेड़खानी करना शुरू कर दिया,महिला ने जब छेड़खानी का विरोध किया तो युवक ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने महिला केआवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाददाता को पता चला है कि महिला बाजार में सब्जी खरीदने गई थी,इसी दौरान महिला के साथ युवक ने छेड़खानी शुरू की,जब वहां मौजूद लोगों से पकडने दौड़े तो वह फरार हो गया। 

घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि यह घटना कालीबाग थाना क्षेत्र के गैस लाल चौक के पास की बताई गई है,जहां महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपित ने महिला को चाकू मार कर जख्मी कर दिया। महिला की इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो रहा है,उसके हाथ पैर,सर पर चाकू लगा है। घटना की सूचना पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

मनचले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कालीबाग थानाअध्यक्ष, विवेक कुमार बालेंदु ने संवाददाता को बताया कि महिला के शिकायत पर काली कालीबाग शास्त्री नगर के एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक हिलासत में जेल भेज दिया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
127

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap